पन्ना: पन्ना जिला अस्पताल की घोर लापरवाही, मरीज और परिजन इलाज के इंतजार में फुटपाथ पर रात बिताने को मजबूर
Panna, Panna | Sep 30, 2026 पन्ना जिला अस्पताल से बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की उजागर होती यह तस्वीर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। दूर-दराज के गांवों से इलाज कराने आए मरीजों को डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण फुटपाथ पर रात गुजारनी पड़ रही है। आपातकालीन सेवाओं के दावों के बीच, प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहे मरीज इलाज के अभाव में खुले आसमान नीचे सोने को मजबूर हैं।