बटियागढ़: शहजादपुरा में मवेशी से टकराकर बाइक सवार गिरे, पति-पत्नी और 2 बेटियाँ घायल, बटियागढ़ अस्पताल ले जाया गया
बटियागढ़ हटा मार्ग पर शहजादपुरा गांव में सड़क पर मवेशी से टकराकर में बाइक सवार 4 लोग घायल हो गए,घायलो में महबूब खान उम्र 40 वर्ष, पत्नि शाहजंहा खान उम्र 35 वर्ष,और दो मासूम बेटियां सनाया और इनाया शामिल हैं, जिन्हें इलाज़ के लिए निजी वाहन से बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,बताया जा रहा महबूब खान बाइक से अपने परिवार के साथ बटियागढ़ से फतेहपुर जा रहे थे हादसा हुआ