बटियागढ़: जरारु धाम में अन्नकूट और दीवाली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, कई कार्यक्रम हुए संपन्न
मप्र सरकार में पँचायत ग्रामीण विकास एवं मंत्री प्रहलाद पटेल बटियागढ़ के प्रसिद्ध जरारु धाम पँहुचे,वे यंहा अन्नकूट कार्यक्रम, आज रविवार सुबह दीवाली मिलन समारोह में शामिल हुए,मंत्री प्रहालद पटेल ने गौशाला में गोबर्धन और गायों की पूजा अर्चना कर जरारु धाम गौ अभ्यारण्य का भृमण किया,साथ ही अपने समर्थकों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर दीवाली की शुभकामनाएं दी