घाटोल: अखेपान जी का गड़ा में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीण रथ पहुंचा, आमजन को योजनाओं की दी गई जानकारी
भारत सरकार और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार - प्रसार और जानकारी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा (ग्रामीण रथ अभियान ) के तहत,अखेपानजी का गड़ा ग्राम पंचायत में रथ पहुंचा। सोमवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार इस दौरान पंचायत भवन परिसर में जन जागरण को लेकर प्रचार प्रसार हेतु रथ पर ग्रामीणों को स्क्रीन पर फ़िल्म के माध्यम से जानकारी प्रदान की।