हज़ारीबाग: हजारीबाग के डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, 144 वाहनों का कटा चालान
सड़क सुरक्षा को लेकर हजारीबाग पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट 64, ट्रिपल लोडिंग 20, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाने वाले 11 और नो पार्किंग में खड़े 49 ऑटो, टोटो व अन्य वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है और कहा है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।