बालूमाथ: विवाहिताओं ने पति की लंबी आयु की कामना के लिए की वट सावित्री की पूजा
शनिवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पति की लंबी आयु की कामना को लेकर विवाहिताओं ने बट सावित्री की पूजा अर्चना की। पूजा को लेकर क्षेत्र में स्थित विभिन्न बरगद पेड़ के पास विवाहिताओं को सुहागिन बन प्रातः 6 बजे से ही पूजा अर्चना को लेकर आते देखा गया, जो दोपहर बाद भी जारी रही। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखा गया।