चकरनगर: बकरी चोरी और हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपितों को पुलिस ने दबोचा, मैनपुरी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सहसों थाना पुलिस ने बकरी चोरी कर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपितों को जिला मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के रीछपुरा गांव से दबोचा गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार दोपहर करीब 1 बजे जेल भेज दिया।