सिलवानी: बिना मांग के ₹2 करोड़ का फर्नीचर खरीदने के मामले में सहायक ग्रेड-3 शिक्षक निलंबित
रायसेन जिले के सिलवानी विकासखंड में विद्यालयों के लिए बिना मांग के करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से कॉन्फ्रेंस हॉल फर्नीचर उपलब्ध कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री कार्यालय द्वारा की गई प्राथमिक जांच में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं।