वारासिवनी: एकोड़ी सरपंच चुनाव में सरिता मेश्राम की जीत, भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत, पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने दी बधाई
ग्राम पंचायत एकोड़ी की नव-निर्वाचित सरपंच सरिता कैलाश मेश्राम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेखा धरमदास मेश्राम को 147 मतों से पराजित किया। जीत के बाद सरिता मेश्राम अपने समर्थकों के साथ भाजपा जनसंपर्क कार्यालय पहुंचीं, जहां आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल (गुड्डा भैया) ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।