बगोदर: बगोदर में भाकपा माले ने 25% अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ निकाला विरोध मार्च
बगोदर में भाकपा माले ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत शनिवार की शाम छह बजे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर लगाए गए 25% टैरिफ और मोदी सरकार की विदेश नीति के खिलाफ में विरोध मार्च निकाला गया। जो सरिया रोड स्थित किसान भवन से निकल कर पूरे शुरू बगोदर बाजार भ्रमण कर बगोदर बस स्टैंड पहुंचा जहां नुक्कड सभा में तब्दील हो गई।