बगोदर: मुंडरो बखरीडी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान के दो बैलों की मौत
बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो बखरीडी में गुरुवार को सुबह 11 बजे हाईटेंशन विधुत करंट की चपेट आने से एक किसान के दो बैंल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि घटना से किसान बाल बाल बच गया।सुचना मिलने पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह भाजपा नेता जगदीश प्रसाद महतो घटनास्थल पर पहुचे और घटना की जानकारी ली।