6 साल पुराने 1.75 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में आरोपी दोषमुक्त, न्यायालय ने किया बरी
न्यायालय ने वर्ष 2019 से लंबित 1 लाख 75 हजार रुपये के चर्चित चेक बाउंस मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है। न्यायिक दंडाधिकारी श्री पन्ना नागेश की अदालत ने बचाव पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों व कॉल रिकॉर्डिंग को आधार बनाते हुए यह आदेश जारी किया।