चिलचिलाती धूप और तपती सड़क पर दंडवत परिक्रमा: छात्र हितों के लिए NSUI नेता पंकज उपाध्याय का अनूठा विरोध
रीवा में भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और कंक्रीट की तपती सड़क के बीच विरोध और समर्पण का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। छात्र हितों से जुड़ी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन nsui के नेता जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने एक कठिन और अनूठा रास्ता चुना। उन्होंने हाथ में नारियल लेकर तपती सड़क पर दंडवत परिक्रमा करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।