बहिरो लख क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु चला विशेष अभियान
जिलाधिकारी भोजपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 11 जून 2026 को आरा सदर अंचल अंतर्गत बहिरो लख क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान आरा सदर अंचल के अंचलाधिकारी के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान बहिरो लख क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि एवं मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर निगम की टीम, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। प्रशासन द्वारा सड़क एवं सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु व्यापक कार्रवाई की गई।
अंचलाधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से आमजन के आवागमन में सुविधा सुनिश्चित होगी तथा सड़क जाम एवं दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी।
Arrah, Bhojpur | Jun 11, 2026