मेरठ: बुनकर नगर में व्यक्ति के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के आरोपी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ गोली लगने से घायल
Meerut, Meerut | Jun 25, 2024 मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के बुनकर नगर में सोमवार की सुबह फैजान नाम के एक बदमाश ने एक व्यक्ति के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने देर रात फैजान को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो फैजान ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस की गोली लगने से फैजान घायल हो गया।पुलिस ने एक तमंचा फैजान के पास से बरामद किया है।