मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में 2 युवकों ने एक घर के ऊपर की अंधाधुंध फायरिंग, घटना CCTV में हुई कैद
Meerut, Meerut | Jun 24, 2024 थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पड़ोसियों से विवाद के बाद दो युवकों ने एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। युवकों की फायरिंग करती तस्वीरें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों आरोपी घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो गए ।सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।