मेरठ: बहसूमा क्षेत्र में दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा,SSP ऑफिस पर धरने पर बैठा परिवार
Meerut, Meerut | Jun 24, 2024 बहसूमा थाना क्षेत्र में खेत की तारबंदी को लेकर हुए मामूली विवाद में दबंगों ने एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बावजूद इसके पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे गुस्साए पीड़ित परिजनों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर धरना देते हुए जमकर हंगामा किया।हमले में युवक के दोनों पैर टूट गए और सीने में भी फ्रैक्चर है।