मेरठ: मेरठ पुलिस ने 110 मालिकों को लौटाए 24 लाख के मोबाइल, चेहरों पर आई मुस्कान
Meerut, Meerut | Jun 24, 2024 मेरठ जिले की मोबाइल रिकवरी सेल ने एक बार फिर से खोए हुए मोबाइल पीड़ितों को वापस लौटाकर उनके चेहरों पर मुस्कान खिलाई है। सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी ने पीड़ितों को उनके मोबाइल वापस दिए तो लोगों ने पुलिस को थैंक्स कहा।एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सर्विलांस सेल द्वारा ऐसे 110 मोबाइल को ट्रेस किया गया, जो विभिन्न स्थानों पर खोए थे।