मेरठ: मेरठ में बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता युवक:हाथ छोड़कर तेज स्पीड में चला रहा बाइक, दूसरों के लिए जानलेवा
Meerut, Meerut | Jun 24, 2024 आजकल लोगों पर रील बनाने का भूत सवार है। आए दिन स्टंट के नए-नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मेरठ की पॉश कॉलोनी का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक बाइक सवार बाइक पर खड़े होकर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है।