मेरठ: टीपीनगर क्षेत्र में रोडवेज बस चालक और परिचालक की गुंडई,मारपीट के बाद युवक को बस से फेंका,मौत
Meerut, Meerut | Jun 24, 2024 मेरठ से रोडवेज बस चालक परिचालक की गुंडई का एक मामला प्रकाश में आया है। टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित मलियाना पुल के निकट रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे चलती बस से नीचे फेक दिया। बस के पहिए के नीचे आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई ।चालक और परिचालक के खिलाफ तहरीर देखकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।