अशोक नगर: तुलसी सरोवर तालाब में मिली 65 वर्षीय बुजुर्ग की डेड बॉडी अमनचार निवासी के रूप में हुई पहचान
अशोकनगर के तुलसी सरोवर तालाब में एक बुजुर्ग का शव मिला है। लवकुश मंदिर के पीछे की ओर पानी में शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देहात थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। बुजुर्ग धोती-कुर्ता पहने हुए है और उनके एक पैर में पट्टी बंधी हुई थी। सिर पर हल्की खरोंच के निशान भी थे।