बांसवाड़ा: रमा एकादशी पर इस्कॉन केन्द्र में दीपदान का आयोजन, आचार्य अभय गौरांग दास ने दिया अनित्य संसार का संदेश
रमा एकादशी पर्व पर सुभाष नगर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित इस्कॉन केन्द्र बांसवाड़ा के तत्वावधान में गोकुल भारत नगर में दीपदान, सत्संग, संकीर्तन एवं भजन का आयोजन हुआ। साधक हेमेंद्र के निवास पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य अभय गौरांग दास ने कहा कि संसार में कुछ भी नित्य नहीं है। शरीर नश्वर, युवावस्था क्षणभंगुर और सांसारिक संबंध व भौतिक संसाधन अस्थायी हैं। आत्मा