पीरो: पीरो में मजदूरों के सम्मान पर सियासत तेज, उपसभापति प्रत्याशी अमित गुप्ता ने श्रमिकों का बढ़ाया हौसला
Piro, Bhojpur | May 1, 2026 अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर जहां एक ओर मजदूर अपने हक की लड़ाई की बात कर रहे थे, वहीं पीरो नगर परिषद क्षेत्र में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। उपसभापति प्रत्याशी अमित गुप्ता ने श्रमिकों को सम्मानित कर न सिर्फ उनका हौसला बढ़ाया, बल्कि सियासी संदेश भी दे दिया।