रायपुर: कालीबाड़ी मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिला को गार्ड ने लगाया ड्रिप; वीडियो हुआ वायरल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित कालीबाड़ी मातृ-शिशु अस्पताल से चिकित्सा व्यवस्था और मरीज सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड गर्भवती महिलाओं को ड्रिप लगाता और कैनुला की कैपिंग करता नजर आ रहा है। यह घटना तब और चिंताजनक हो जाती है जब उसी दिन अस्पताल में 12 सिजेरियन ऑपरेशन (सीजर) हुए थे।
मामला सामने आने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए गार्ड के कृत्य को सरासर गलत ठहराया है और संबंधितों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही, डॉक्टरों की ड्यूटी टाइमिंग और रोस्टर की भी गहन जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ऐसी स्थिति किन परिस्थितियों में निर्मित ह�