लंभुआ: छापर गांव में सोते समय सांप के काटने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
चांदा थानाक्षेत्र के छापर गांव के सुभाष का 10 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार घर के अंदर चारपाई पर अपने परिजनों के साथ सोया हुआ था।तभी सांप ने उसे डस लिया। परिजनों को जानकारी होते ही बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपी कमैचा ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया है।