लंभुआ: पन्ना टिकरी से युवक को अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चाचपारा निवासी बबलू उर्फ तीर्थराज पांडे पुत्र रामशिरोमणि पांडे को पन्ना टिकरी के TDS भट्टे के पास से गिरफ्तार किया है।पुलिस को बबलू के पास से 1 अवैध देशी तमंचा व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।पुलिस ने बबलू के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।