ब्रह्मपुर: बलिया-रघुनाथपुर रेल लाइन को लेकर हलचल तेज, सांसद और डुमरांव विधायक ने भेजा प्रस्ताव
बलिया को रघुनाथपुर से जोड़ने की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना को लेकर अब सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। हाल ही में सूचना के अधिकार के तहत रेलवे द्वारा दिए गए जवाब में यह खुलासा हुआ था कि इस रूट के लिए किसी भी सांसद या विधायक ने औपचारिक प्रस्ताव नहीं भेजा था, जिसके कारण रेलवे ने अब तक इस संभावित रेल लाइन का फिजीबिलिटी सर्वे नहीं कराया।