लखीमपुर: बरगदिया गांव में घर से लापता युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में उतराता मिला शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका
गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बरगदिया गांव निवासी युवक दुर्गेश कुमार बीते 12 सितंबर 2024 को घर से खेत देखने की बात कह कर अपने किसी दोस्त के साथ चला गया था। देर रात तक युवक घर वापस नहीं आया था। बीती देर रात दुर्गेश कुमार का सब संदिग्ध परिस्थितियों में गांव में पानी में उतरता हुआ मिला है। पिता शिव शंकर लाल ने हत्या की आशंका जताई है।