लखीमपुर: फरधान थाने में पिटाई के बाद हुई मौत मामले में रात में ही मृतक के शव का हुआ पोस्टमार्टम, शव का किया गया अंतिम संस्कार
फरधान थाने में कस्टडी के दौरान आकाश भार्गव की पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत मामले में देर रात भारी बवाल के बाद मृतक के शव का रातों रात पोस्टमार्टम कराया गया है। देर रात क फरधान थाने के बाहर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। रविवार को मृतक के सब का अंतिम संस्कार किया गया है।