लखीमपुर: फरधान थाने में युवक की पिटाई के बाद मौत मामले में एसपी ने दी मामले की जानकारी, SP गणेश प्रसाद स्वयं कर रहे मामले की जांच
फरधान थाने में युवक की कस्टडी के दौरान पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर कर पिटाई का आरोप लगा है। आकाश भार्गव की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक के परिजनों और गांव वालों ने शव को थाने के बाहर रखकर देर रात तक प्रदर्शन किया। इस मामले में एसपी गणेश प्रसाद ने घटना के बारे में बताया है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है। जो दोषी पाया जाएगा कार्यवाई की जाएगी