लखीमपुर: दिलावलपुर के पास ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, हादसे में घायल 12 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चक्र गांव निवासी विराट पुत्र जयराम बीते दिन अपनी मां के साथ ई रिक्शा पर सवार होकर मोहम्मदी जा रहा था। रास्ते में दिलावलपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी थी।12 वर्षीय किशोर विराट की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज भेजा है।