लखीमपुर: सिसावां कला निवासी 16 वर्षीय किशोर के शव को सड़क पर रख कर परिजनों समेत सपा नेताओं ने काटा हंगामा,पुलिस का छूटा पसीना
फरधान थाना क्षेत्र के सिसावां कला गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर आकाश भार्गव पुत्र टाई लाल भार्गव की बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। किशोर को पुलिस चोरी के आरोप में पकड़ कर लाई थी। परिजनों ने पुलिस पर किशोर की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया था।बीती देर रात अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया था।