मुंगावली: मल्हारगढ़ बस स्टैंड पर दबंग ने 17 वर्षीय किशोर से की मारपीट, मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार मूडरा मल्हारगढ़ निवासी 17 वर्षीय किशोर ने बुधवार को रात लगभग 10:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को शाम लगभग पांच बजे मल्हारगढ़ बस स्टैंड के पास मल्हारगढ़ निवासी मुबीन खान ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।