बांसवाड़ा: शहर के पुराने बस स्टैंड पर बाइक सवार को निजी बस ने कुचला, पैर में गंभीर चोट आई, निजी अस्पताल ले जाया गया
राज तालाब थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड पर रविवार शाम 4:30 बजे बाइक के अचानक स्लिप होने से बाइक चालक सड़क पर गिर गया, और तभी पीछे से आ रही निजी बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक चालक के पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक घायल बाइक चालक की पहचान नहीं हो पाई है।