निघासन: सिंगाही नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में नाला निर्माण में भ्रष्टाचार, किया जा रहा मानक विहीन निर्माण कार्य
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिंगाही नगर पंचायत के द्वारा सिंगाही कस्बे के वार्ड नंबर आठ में पशु चिकित्सालय के पास नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। नाला निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार कर मानक विहीन निर्माण कार्य किया जा रहा है। स्थानी लोगों का ईंट तोड़ते हुए वीडियो वायरल हुआ है।