सिंगाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत रमुआपुर गांव के पास दवा लेकर घर वापस जा रही बाइक सवार कैलाशा देवी व 13 वर्षीय सुनीता और सुमेर चंद्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। सड़क हादसे में मां बेटी यानी कैलाशा देवी और सुनीता की मौके पर मौत हो गई थी सुमेर चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था।