निघासन: सिंगाही थाना क्षेत्र के जंगल में पूर्व सभासद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला, फैली सनसनी
सिंगाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 8 के पूर्व सभासद मोबिन कुरैशी पुत्र सिराजुद्दीन बीते दिन घर से बगैर बताए कहीं चले गए थे। पूर्व सभासद का संदिग्ध परिस्थितियों में सीमाही थाना क्षेत्र के जंगल में पेड़ में शव फंदे से लटका हुआ मिला था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।