बोध गया: गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चलाया गया पौधारोपण अभियान, हरित परिसर का दिया संदेश
यात्री सेवा अभियान-2026 के तहत गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य एयरपोर्ट परिसर को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाना रहा। इस दौरान पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजन के माध्यम से यात्रियों और आम लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।