रजौली: टोल पर टैक्स फुल, सुविधा जीरो: रजौली प्लाजा में शौचालय बंद, यात्री परेशान
Rajauli, Nawada | May 15, 2026 रजौली प्रखंड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा की हालत इन दिनों ऐसी हो गई है कि यहां सुविधा ढूंढना भी किसी “टोल टैक्स से बड़ी चुनौती” से कम नहीं। यात्रियों का कहना है कि टोल प्लाजा पर टैक्स तो पूरी ईमानदारी से वसूला जाता है, लेकिन सुविधाएं शायद छुट्टी पर चली गई हैं।