बरहेट: महावीर चौक बरहेट में चाय पर आम जनता कार्यक्रम में मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर आयोजित
शुक्रवार के सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कर्मकार की अगुवाई में चाय पर आम जनता कार्यक्रम के तहत सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता हेतु 2 घंटे का मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया,जिसमें विभिन्न बीमारियों की जानकारी देने के अलावे निशुल्क जांच व औषधि का वितरण किया गया,जिसका लाभ लोगों ने उठाया।