डौण्डी: रेलवे इंस्टिट्यूट दल्ली राजहरा ने समर कैंप का सफल आयोजन किया
Dondi, Balod | May 1, 2026 दल्ली राजहरा रेलवे इंस्टिट्यूट के तत्वाधान में समर कैंप का भव्य आयोजन किया गया। इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों और युवाओं के स्वर्णिम विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारना है। कैंप के प्रथम दिन लगभग 130 सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद टी ज्योति उपस्थित रही।