धरहरा: अंधेरे में बड़ी वारदात: चोरों ने घरवालों को कमरे में बंद कर लाखों के जेवर और नगदी लूटी
धरहरा प्रखंड के हेमजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवकुंड कुर्मी टोला में शुक्रवार शनिवार की देर रात्रि चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना शुक्रवार शनिवार रात्रि करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार,अज्ञात चोरों ने शिवकुण्ड गांव निवासी कंतलाल राय के पुत्र राजाराम राय के घर में