इस्लामपुर: मंगला श्री हॉस्पिटल का उद्घाटन: विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम देगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा
शहर और आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर सुलभ कराने के उद्देश्य से इस्लामपुर के गया जी रोड स्थित मंगला श्री हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।