जहानाबाद: गड़ेड़िया बीघा: युवक की मौत पर भाई का चौंकाने वाला बयान, कहा- दारू के नशे में हुई घटना
जहानाबाद जिले के काको प्रखंड अंतर्गत गारेडिया बीघा गांव में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गारेडिया बीघा निवासी पवन बिंद के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।