कुलपहाड़: जैतपुर के मोहल्ला जमीदारी में इमाम हुसैन की याद में हुआ अलाव का आयोजन
मोहर्रम की आठवीं तारीख पर जैतपुर कस्बे के मोहल्ला जमीदारी में हजरत इमाम हुसैन की याद में पारंपरिक अलाव का आयोजन श्रद्धा और अकीदत के साथ किया गया। देर रात आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया और परंपरा का निर्वहन किया। आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।