बेगूसराय: कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बहुजन मुक्ति मोर्चा ने कराया बिहार बंद, NH-31 किया जाम
पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में विरोध प्रदर्शन करने का इनपुट मिलने के बाद बहुजन मुक्ति मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था, जबकि कुछ को डिटेन किया गया था। इसके विरोध में बहुजन मुक्ति मोर्चा द्वारा बिहार बंद कराया गया। बिहार बंद की घोषणा के तहत बेगूसराय में बहुजन मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने NH-31 को जाम कर दिया।