बेगूसराय: बेगूसराय के कंकौल में बीजेपी के झंडा जलाने के मामले में पुलिस ने दो युवक को किया गिरफ्तार।
बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल में 2 मार्च को भाजपा के झंडा जलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी मुफस्सिल थाने के पुलिस ने की है बताया जा रहा है कि 2 मार्च को प्रधानमंत्री का सभा खत्म होने के बाद कुछ युवकों के द्वारा झंडा जलाया गया था।