बेगूसराय: जिला परिषद कार्यालय परिसर में DDC द्वारा गाली-गलौज करने को लेकर तीसरे दिन भी कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
जिला परिषद कार्यालय परिसर में डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर द्वारा कर्मियों को गाली-गलौज करने के मामले में कर्मियों ने लगातार तीसरे दिन धरना-प्रदर्शन जारी रखा। इस मौके पर संबोधित करते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेता शशिकांत राय ने कहा कि जब से डीडीसी बेगूसराय आए हैं, लगातार कर्मियों को प्रताड़ित करते रहते हैं। साथ ही यह कर्मियों के साथ गाली-गलौज भी करते हैं।