बेगूसराय: कारगिल भवन में जिला परिषद की सामान्य बैठक हुई सम्पन्न, जन प्रतिनिधियों ने उठाया अपने क्षेत्र का मुद्दा
कारगिल भवन में जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में सामान्य बैठक आयोजित की गई। जहां जन-प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र का मुद्दा उठाया। इस मौके पर जन प्रतिनिधियों ने विद्यालय में भवन निर्माण के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक संरचना आदि मुद्दों को उठाया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ने संबोधित किया।