बेगूसराय: हड़ताली चौक पर विद्यालय रात्रि प्रहरी एवं सफाई कर्मियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में किया धरना-प्रदर्शन
हड़ताली चौक पर विद्यालय रात्रि प्रहरी एवं सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए रात्रि प्रहरी ने कहा कि हम लोगों को पिछले 5-6 महीने से वेतन नहीं मिला है। जब शिक्षा कार्यालय में बात करते हैं तो वह लोग कहते हैं कि आप लोगों की नौकरी कैसे हुई है, हमें नहीं पता है।